अभियान चलाकर छुटटा मवेशी पकड़े गए

Mar 02, 2026 05:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

Barabanki News - जैदपुर में पशु विभाग ने छुट्टा घूम रहे मवेशियों को पकड़कर ग्राम जराहरा स्थित गोशाला भेजा। 25 मवेशियों को पशुपालकों को दिया गया और उन्हें पालन-पोषण की जानकारी दी गई। पशुधन प्रसार अधिकारी ने मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत पशुओं का वितरण किया। इस अवसर पर संरक्षित पशुओं को केला खिलाया गया और बरगद का वृक्ष रोपा गया।

अभियान चलाकर छुटटा मवेशी पकड़े गए

जैदपुर। पशु विभाग ने अभियान चलाकर छुट्टा घूम रहे मवेशियों को पकड़ कर ग्राम जराहरा स्थित गोशाला भेजा। इस मौके 25 मवेशियों को पशुपालको को दी गई और उनके देखरेख एवं उनके पालन पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। क्षेत्र के पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज वर्मा ने अभियान चलाकर सड़को पर छुट्टा घूम रहे मवेशियों को पकड़ कर ग्राम जराहरा स्थित गोशाला भेजा। इसके बाद गोशाला परिसर में सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों को मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत पशुओं का वितरण किया। गौवंश की देखरेख एवं उनके पालन पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। इस मौके पर पशुपालाको से बताया कि पशुओं के भरण पोषण के लिए शासन द्वारा निर्धारित 50 रुपये प्रतिदिन मिलेगा।

इस मौके पर संरक्षित पशुओं को केला व गुण खिलाकर बरगद का वृक्ष रोपित किया। इस अवसर पर अखिलेश कुमार वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।