Hindi NewsUttar-pradesh NewsBarabanki News150th Anniversary of Vande Mataram A National Campaign Launched by BJP in Barabanki
वंदे मातरम भारत की आत्मा की आवाज़ है: अवनीश सिंह

वंदे मातरम भारत की आत्मा की आवाज़ है: अवनीश सिंह

संक्षेप: Barabanki News - बाराबंकी में एमएलसी अवनीश सिंह पटेल ने वन्दे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर भाजपा के अभियान पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि यह गीत भारत की आत्मा है और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 2025 में राष्ट्रव्यापी उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है।

Mon, 10 Nov 2025 01:47 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share Share
Follow Us on

बाराबंकी। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने रविवार को भाजपा जिला कार्यालय पर वन्दे मातरम् गीत की 150वीं वर्षगांठ पर शुरू किए गए अभियान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज़ है। यह वह स्वर है जिसने गुलामी की बेड़ियों में जकड़े भारत को आज़ादी की राह दिखाई। जब-जब देश पर संकट आया, यह गीत हर भारतीय के हृदय में नई ऊर्जा, साहस और एकता का संचार करता रहा। जिला प्रभारी ने कहा कि वंदे मातरम में केवल मातृभूमि की स्तुति नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, त्याग और समर्पण की भावना निहित है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत हर आंदोलन और बलिदान का प्रेरणास्रोत बना। आज़ाद भारत में भी इसकी प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक है। यह गीत हमें स्मरण कराता है कि हमारा राष्ट्र केवल सीमाओं से नहीं, बल्कि साझा संस्कृति, भावनाओं और कर्तव्यबोध से निर्मित हुआ है। वंदे मातरम का सृजन वर्ष 1875 में श्री बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा किया गया था और इसका प्रथम वाचन वर्ष 1896 में रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कोलकाता में किया था। वर्ष 1950 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने इसे राष्ट्रगीत का दर्जा प्रदान किया। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत राष्ट्रवाद, एकता और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का प्रतीक बना। जिला प्रभारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने एक अक्टूबर 2025 को वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी उत्सव मनाने का निर्णय लिया है। स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने भी इस अवसर पर विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू करने का निर्णय लिया है। 8 से 15 नवम्बर तक सभी जिला मुख्यालयों पर सामूहिक गायन एवं सभाओं का आयोजन होगा। विधानसभा और मण्डल स्तर पर भी सांसदों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में कार्यक्रम होंगे, जिनमें आमजन की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, प्रभात फेरियां, बाइक रैलियां, तथा प्रदर्शनियां और साहित्यिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी। सभी जिलों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मौर्य, अभियान संयोजक सुशील जायसवाल, जिला महामंत्री संदीप गुप्ता जिला व मीडिया प्रभारी विजय आनंद बाजपेई मौजूद रहे।