रात को घर में घुस गया कोबरा, सगे भाई-बहन समेत तीन को डंसा, मौत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश के दिनों में बिलों में पानी भर जाने के कारण कीड़े-मकोड़े, सांप-बिच्छू बाहर आकर सुरक्षित जगह तलाश रहे हैं। ऐसे में कई बार सांप घरों में भी घुस जाते हैं और इंसानों पर हमला कर देते हैं। बाराबंकी जिले में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक सांप ने तीन लोगों को डसकर मौत के घाट उतार दिया।

रात को घर में घुस गया कोबरा, सगे भाई-बहन समेत तीन को डंसा, मौत

यूपी के बाराबंकी में बड़ी घटना हो गई। घुंघटेर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में सांप काटने की घटना में सगे भाई-बहनों समेत तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना को लेकर घर में कोहराम मचा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहसील की टीम ने पहुंचकर निरीक्षण किया।

घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहीपुर मजरे दीनपनाह निवासी इसराइल अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अचानक उनका पुत्र मो. वैश (13) व पुत्री शबनम (8) जोर-जोर से रोने लगीं। परिवार के सदस्य उठे तो देखा एक सांप तेजी से भाग रहा है। सगे भाई बहन के शरीर पर सांप काटने के निशान मिले। जब तक परिजन उन दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि दोनों ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। 

पिता का रो-रोकर बुराहाल था। वहीं मां बेसुध थी। सूचना पर रात में ही पूरा गांव इसराइल के घर पर आ गया। सूचना पर गुरुवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर तहसील की टीम ने आकर भी जांच पड़ताल की। इसी थाना क्षेत्र के घुंघटेर ग्राम पंचायत के प्रधान हनुमान का पौत्र अंशुल गौतम (13) पुत्र राकेश अपने घर पर था। बुधवार की रात को घर में ही उसे सांप ने काट लिया। परिवार वाले जब तक कुछ समझ पाते तब तक अंशुल ने दम तोड़ दिया।

Dinesh Rathour

लेखक के बारे में

Dinesh Rathour

दिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका (डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।