20 लाख रुपए के गबन का आरोपी बैंककर्मी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऐक्शन

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

20 लाख रुपए के गबन का आरोपी बैंककर्मी गिरफ्तार कर लिया गया है। गबन के आरोप में वांछित बैंक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

20 लाख रुपए के गबन का आरोपी बैंककर्मी गिरफ्तार, पुलिस का बड़ा ऐक्शन

यूपी के बलरामपुर में श्रीदत्तगंज थाने की पुलिस को आर्थिक अपराध के एक महत्वपूर्ण मामले में सफलता मिली है। करीब 20 लाख रुपये के गबन के आरोप में वांछित बैंक कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी से लंबे समय से चल रही जांच में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में विशेष प्रयास किए जा रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना श्रीदत्तगंज पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल कुमार पुत्र लाल बाबू पासवान निवासी नया टोला, थाना काजी मोहम्मदपुर, जनपद मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

आरोपी बैंक में कार्यरत था और उस पर करीब 20 लाख रुपये के गबन का आरोप है। मामले के प्रकाश में आने के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक पूछताछ के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही

एसपी विकास कुमार का कहना है कि आर्थिक अपराधों और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक पवन चौहान, हेड कांस्टेबल सुरेन्द्रनाथ व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार वर्मा शामिल रहे। पुलिस टीम की इस कार्रवाई को आर्थिक अपराध के मामले में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।