Banda News: रेलवे ब्रिज पर चढ़कर बोला युवक, प्रेमिका को बुलाकर शादी करवा दो

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा में केन नदी पर बने रेलवे पुल पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को बुलाकर शादी कराने की मांग की। युवक ने पुल पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी। पुलिस ने करीब दो घंटे बाद प्रेमिका को बुलवाकर युवक को नीचे उतारा। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Banda News: रेलवे ब्रिज पर चढ़कर बोला युवक, प्रेमिका को बुलाकर शादी करवा दो

Banda News: बांदा। केन नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर चढ़कर एक युवक ने अपनी प्रेमिका को बुलाकर शादी कराने की अजीबोगरीब मांग कर डाली। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। करीब दो घंटे तक जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। युवक अपनी प्रेमिका को मौके पर बुलाने और उससे शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा। प्रेमिका के आने तक पुल से नहीं उतरने और आत्महत्या करने की धमकी से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मान मन्नौवल कर प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। इसके बाद युवक को पुल से नीचे उतारा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है, हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत केन नदी स्थित रेलवे पुल पर शुक्रवार सुबह शहर का चमरौडी निवासी 20 वर्षीय विकास शर्मा चढ़ गया। बताया जा रहा है कि विकास शहर के ही मुचिआना मोहल्ला निवासी एक युवती से प्रेम करता है। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार के लोग राजी नहीं है। इसपर वह नाराज होकर शुक्रवार सुबह करीब छह बजे रेलवे पुल पर चढ़ गया। पुल पर पहुंचने के बाद उसने प्रेमिका को मौके पर बुलाने की जिद शुरू कर दी। उसके न आने पर युवक पुल से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देता रहा। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई चौकी प्रभारियों को तत्काल सक्रिय किया। भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस ने उसकी सुरक्षा को देखते हुए पुल के नीचे गोताखोरों और नाविकों का भी इंतजाम कराया। करीब दो घंटे तक युवक पुल पर ही डंटा रहा। पुलिस लगातार उससे बातचीत कर नीचे उतरने के लिए समझाती रही, लेकिन वह प्रेमिका के आने की मांग पर अड़ा रहा। इसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को मौके पर बुलवाया। प्रेमिका के पहुंचने के बाद युवक पुल से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। पुलिस ने उसे सकुशल नीचे उतारने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया.

प्रेमिका के आने के बाद खत्म हुआ ड्रामा

सुबह छह बजे से शुरू हुआ घटनाक्रम करीब दो घंटे तक चला। प्रेमिका के मौके पर पहुंचने के बाद ही युवक ने पुल से नीचे उतरने पर सहमति जताई। युवक के नीचे उतरते ही पुलिस ने राहत की सांस ली। इस दौरान बड़ी संख्या में तमाशबीन भी मौके पर जुट गए थे.

पुलिस को करने पड़े सुरक्षा के इंतजाम

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई। युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस ने लगातार बातचीत के साथ ही पुल के नीचे गोताखोरों और नाविकों की व्यवस्था रखी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान भूरागढ़ चौकी प्रभारी अरविंद कुमार, जेल चौकी प्रभारी प्रदीप सोनी, कालवन गंज चौकी प्रभारी शुभम कौशिक मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

✦युवक ने पुल पर चढ़कर क्या मांग की?−
युवक ने अपनी प्रेमिका को बुलाकर शादी कराने की मांग की।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: रेलवे ब्रिज पर चढ़कर बोला युवक, प्रेमिका को बुलाकर शादी करवा दो