रील बनाने को युवा ने किया खतरनाक स्टंट, बाइक सीज

Feb 15, 2026 10:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा। संवाददाता रील बनाकर फालोवर्स बढ़ाने के लिए दो युवाओं ने बाइक से खतरनाक

रील बनाने को युवा ने किया खतरनाक स्टंट, बाइक सीज

बांदा। संवाददाता रील बनाकर फालोवर्स बढ़ाने के लिए दो युवाओं ने बाइक से खतरनाक स्टंट किया। वीडियो वायरल होने पर बात पुलिस तक पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने बाइक को सीज करते हुए दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है। रील बनाने की चक्कर मे युवा अपनी जान की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। जान जोखिम में डालकर बाइकों में खतरनाक स्टंट करने के साथ फालवर्स बढ़ाने की चक्कर में सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड कर रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। गिरवां थाने की पुलिस ने दो पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों के वाहन को सीज करते हुए चालान कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि सोशल मीडिया पर दो पहिया वाहन से खतरनाक स्टंट करते हुए कुछ युवकों का वीडियो संज्ञान में आया था। तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बाइक को सीज करते हुए युवाओं के परिजनों को चेतावनी दी गई है। उन्होंने आमजनमानस से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें। यह अपने व आमजनमानस के लिए जानलेवा हो सकता है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।