मरझा गांव में हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा के मरझा गांव में एक युवक ने शराब के नशे में 70 वर्षीय शिवपूजन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों के बीच ताश खेलने के दौरान विवाद हुआ। आरोपी युवक मौके से भाग गया, जबकि शिवपूजन को अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने की तैयारी की है।

मरझा गांव में हिस्ट्रीशीटर को पीट-पीटकर मार डाला

बांदा, संवाददाता। पैलानी थाना के मरझा गांव में सोमवार को देर शाम शराब के नशे में युवक ने बुजुर्ग को पीट-पीटकर मार डाला। दुकान के पास ताश खेलते समय दोनों के बीच किसी बात विवाद हुआ और ग्रामीणों के सामने ही उसकी हत्या हो गई। पुलिस व परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पैलानी थाने का हिस्ट्रीशीटर है व अविवाहित बताया जा रहा है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश भी चली आ रही है। मरझा गांव दुकान के पास एक युवक सोमवार को करीब दोपहर एक बजे साथियों के साथ ताश खेल रहा था।

तभी 70 वर्षीय शिवपूजन पुत्र विजय बहादुर सिंह चंदेल पहुंच गया। उस समय शिवपूजन व युवक दोनों नशे में थे। इसी बीच शिवपूजन व युवक के बीच किसी बात कहासुनी हो गई। शिवपूजन ने गाली देते हुए युवक के ऊपर डंडे से वार कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने शिवपूजन को आरसीसी में पटक दिया और जब तक बेदम नहीं होगा, पीटता रहा। शिवपूजन के मरने के संदेह पर आरोपी युवक भाग निकला। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन जसपुरा ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई रज्जू ने बताया कि शिवपूजन अविवाहित था और साथ में रहता था। उसकी भाथा, मरझा व पपरेंदा में काफी जमीन थी, जिसे वह धीरे-धीरे बेच चुका है। इस समय करीब आठ बीघे बची थी। पांच भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। वहीं आरोपी आटो चालक है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश भी चल रही है। आरोपी का पिता परिवार की एक महिला को भगा ले गया था और कानपुर में उसी के साथ रह रहा है। आरोपी गुड्डू भी अविवाहित है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। बताते हैं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि मौके की जांच पड़ताल की गई है। मृतक के भाई ने तहरीर देकर आरोपी पर पीटपीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।