सर्प दंश से सपा नेता की हालत बिगड़ी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांदापैलानी के बरेहटा गांव में सर्प दंश के कारण एक युवक की हालत बिगड़ गई। प्रमोद निषाद, जो सपा का विधानसभा अध्यक्ष है, को रात में अंधेरे में सर्प ने डस लिया। परिवार वालों ने उसे तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश और गर्मी से सर्प सक्रिय हो गए हैं।

पैलानी। सर्प दंश से युवक की हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव प्रमोद निषाद सपा का विधान सभा अध्यक्ष है। रविवार की देर रात अपने कमरे से दूसरे कमरे जा रहा था। कमरे में अंधेरा होने के कारण सर्प ने पैर में डस लिया। वह चीख पड़ा शोर गुल सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। तत्काल उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत में सुधार हो गया। ग्रामीणो का कहना है बारिस और उमस भरी गर्मी से सर्प निकल रहे है। जिससे सर्प आए दिन किसी न किसी को डस लेते है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


