ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाघरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी

घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी

बांदा। संवाददाता घरेलू विवाद से नाराज युवक ने शनिवार को घर में फांसी लगा

घरेलू विवाद में युवक ने लगाई फांसी
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSat, 31 Jul 2021 11:32 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। संवाददाता

घरेलू विवाद से नाराज युवक ने शनिवार को घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटका देख नीचे उतारा। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां गांव निवासी सौखीलाल (40) पुत्र छेदियां ने शुक्रवार रात घर में हुए विवाद से नाराज होकर अपना कमरा बंदकर फांसी लगा ली। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो किसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें