पांच लाख रुपये मांगी रंगदारी, न देने पर तमंचे से झोंका फायर

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के महोखर गांव में एक युवक ने अपने चाचा द्वारा पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने की शिकायत की। जब उसने मना किया, तो चाचा ने उसे रास्ते में रोका और गोली चलाई। युवक ने भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पांच लाख रुपये मांगी रंगदारी, न देने पर तमंचे से झोंका फायर

बांदा। महोखर गांव में पांच लाख रुपये रंगदारी न देने पर पारिवारिक दबंगों ने युवक को रास्ते में रोक लिया और तमंचे से फायर झोंक दिया। पीड़ित युवक ने भागकर किसी तरह जान बचाई और पुलिस को तहरीर दी। देहात कोतवाली के महोखर गांव निवासी मंदीप तिवारी पुत्र बब्लू तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में भूमि अधिग्रहण के दौरान उनके पिता को जमीन का मुआवजा मिला था। पारिवारिक चाचा हरिओम तिवारी व मुकेश तिवारी इसमें पांच लाख रुपये रंगदारी मांग रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शनिवार सुबह आठ बजे मंदीप बाइक से अपनी दुकान जा रहा था।

आरोप है कि तभी दोनों चाचा स्कार्पियो से आए और आगे लगाकर रास्ते में रोक लिया। पांच लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। जान बचाकर भागा तो चाचा ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उसके बगल से निकल गई। पुलिस ने मंदीप की तहरीर पर चाचा हरिओम, मुकेश और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।