25 लाख लोन के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक, किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में एक युवक ने 25 लाख रुपये के लोन की मांग को लेकर हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर ड्रामा किया। पुलिस ने काफी देर तक समझाने के बाद उसे नीचे उतारा। युवक ने कहा कि उसे बिजनेस के लिए लोन चाहिए था, ताकि वह अपने परिवार का खर्च उठा सके।

25 लाख लोन के लिए टॉवर पर चढ़ा युवक, किया हाईवोल्टेज ड्रामा

बांदा, संवाददाता । 25 लाख रुपये का लोन दिलाने की मांग को लेकर युवक हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। काफी देर बाद पहुंची पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारा है। गुरुवार सुबह 11 बजे बबेरू कस्बे के औगासी रोड स्थिति मांगलीराम विद्यालय के पास श्रंगार थोक निवासी सुनील राजपूत पुत्र लोटन राजपूत खेतों के पास से निकली 33 हजार हाईटेशन लाइन के खम्भे में चढ़ गया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो पुलिस व परिजनों क़ो सूचना दी। मौके पर बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह राजावत पहुंचे, जहां परिजन व पुलिस घंटों समझाती रही, लेकिन खम्भे से नहीं उतरा।

जब कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने कहा की नीचे उतरकर आओ अपनी समस्या बताओ तुम्हारी पूरी तरह से मदद की जाएगी। इसके काफ़ी देर में पुलिस के समझाने के बाद खम्भे में चढ़ा सुनील राजपूत नीचे उतरा। सुनील ने बताया कि मुझे 25 लाख रुपये का लोन चाहिए, ताकि मैं कोई बिजनेस कर सकूं और अपना खर्च परिवार का खर्च निकाल सकूं। पुलिस ने कहा कि तुम काम करो तुम अपना खर्च स्वयं निकाल सकते हो। पुलिस ने कहा कि लोन का काम बैंक का होता है, जहां हमारी जरूरत पड़े वहां हमको बताओ। पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।