Banda News: बांका से गला रेत कर की थी युवक की हत्या
Banda News: बांदा में एक युवक की अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई। आरोपियों ने शव को बागै नदी में फेंक दिया। युवक की बाइक और मोबाइल फोन की तलाश जारी है। पुलिस ने महिला के दो पुत्रों और एक अन्य युवक को हिरासत में लिया। एसपी ने प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की पुष्टि की।

Banda News: बांदा। अवैध संबंधो को लेकर युवक की बांका से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियो ने शव को बागै नदी में फेंक दिया था। पुलिस युवक की बाइक और मोबाइल फोन को तलाशने में जुटी है। पुलिस ने महिला के दो पुत्र और एक अन्य युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को पुलिस इसका खुलासा कर सकती है।
महिला के अवैध संबंध
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नहरी गांव के मजरा लक्ष्मी बाजार निवासी 30वर्षीय बरकत पुत्र जिलेदार का एक महिला से अबैध संबध थे। शुक्रवार की देर शाम महिला ने बकरत को मिलने के लिए बुलाया था। बरकत पड़ोसी बृजमोहन की बाइक लेकर उसके पुत्र अरूण को बाइक मे बैठकर कुछ दूर चला। इसके बाद अरूण को शंकर बाजार के पास उसने बाइक से उतार दिया और बाइक लेकर निकल गया। इस बात की जानकारी महिला के दोनो बेटो को हो चुकी थी। उन्होने बरकत को कई बार समझाया लेकिन उसकी समझ में नही आया।
हत्या की योजना
महिला के देानो बेटे को आशंका थी बकरत उसके घर आने वाला है। इस पर 45 वर्षीय महिला के दोनों पुत्रो व ज्येष्ठ लड़के समेत तीन लोगो ने योजना बनाई और गांव के नहरी के पास रास्ते में घेर कर घात लगाकर बैठ गए। जैसे बरकत पहुंचा ही था कि तीनो लोगो ने उसे दबोच लिया और सुअर काटने वाले बांके से उसका गला रेत कर हत्या कर दिया। शव को बागै नही में फेंक दिया। इसके बाद जनपद की सीमा से एसपी की ओर भाग निकले। जब बरकत बाइक लेकर घर नही पहुंचा तब बाइक मालिक ने करतल पुलिस चौकी को सूचना दी। तब हरकत में आई पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस बाइक और मृतक का मोबाइल फोन पुलिस खोजने में जुटी हुई है। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। तीन संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उसकी गला रेत कर हत्या करने की पुष्टि की गई है。
-नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बागै नदी में मिला था युवक शव
- पुलिस महिला के दो बेटो समेत तीन को हिरासत में लिया


