Banda News: जानवर बांधने गए युवक की करंट की चपेट में आकर मौत
हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News: बांदा। करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस
जानवर बांधने गए युवक की करंट की चपेट में आकर मौत
Banda News: बांदा। करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बबेरू क्षेत्र के बहादुरपुर निभौर गांव निवासी 28 वर्षीय बेटा सुंरेंद्र यादव पुत्र कुंवर बहादुर मंगलवार घर के पास रखे ट्रांसफार्मर के पास जानवर बांधने गया था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक दिसंबर सिंह यादव ने अस्पताल पहुंचकर दुखी परिवार को ढांढस बंधाया । बबेरू थाना प्रभारी संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि ट्रांसफार्मर के पास तार लटक रहा था।
युवक जानवर बांधने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


