युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
Feb 17, 2026 12:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - बांदा। घरेलू कलह से परेशान युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर

बांदा। घरेलू कलह से परेशान युवक ने कमरे के अंदर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर के किरण कालेज चौराहा निवासी 30 वर्षीय शोभित दुबे ने सोमवार की रात कमरे के अंदर छत के छल्ले पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह परिजनों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल की है। घटना के पीछे कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


