ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाघर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद अतर्रा थानाक्षेत्र के एक गांव में 38 वर्षीय वर्षीय महिला...

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
हिन्दुस्तान टीम,बांदाMon, 23 Nov 2020 03:16 AM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। हिन्दुस्तान संवाद

अतर्रा थानाक्षेत्र के एक गांव में 38 वर्षीय वर्षीय महिला के साथ गांव के युवक ने घर के अंदर घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

पीड़िता के मुताबिक घर पर ही उसने परचून की दुकान खोली है। 11 नवंबर की दोपहर दबंग आरोपित सोनू उर्फ कृष्णदत्त गुटखा लेने आया था। गुटखा खरीदने के दौरान इधर-उधर की बात करता रहा। बातचीत में उसने परिवार के सदस्यों के बारे में पूछा। इसके बाद दुकान से चला गया। घर में बिल्ली घुसने की आहट पर वह अंदर गई, तभी मौका पाकर आरोपित घुस गया। उसने पीछे से पकड़ते हुए मुंह दबा लिया और मार-पीटकर दुष्कर्म किया। जाते वक्त गाली देते हुए धमकी दी कि अगर किसी से कुछ भी कहा तो जान से मार दूंगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, गालीगलौज, धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपित अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें