बाइक से गिर कर महिला घायल

Apr 07, 2026 10:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर में उछल गई, जिससे 50 वर्षीय विमला देवी घायल हो गई। उसे पहले पीएचसी तिंदवारी और फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।

बाइक से गिर कर महिला घायल

बांदा। तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर में उछल गई। इसमें सवार महिला गिर कर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया। फतेहपुर जिला के निधवापुर गांव निवासी 50 वर्षीय विमला देवी पत्नी लाला मंगलवार की दोपहर अपने पति के साथ बाइक में बैठकर बांदा आ रही थी। तभी बेंदा घाट के पास बाइक बे्रकर में उछल गई। जिससे विमला बाइक से नीचे जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेस के माध्यम से उसे पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां डॉक्टरो ने उसकी हालत देख उसे कानपुर रेफर कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।