बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी
Banda News - -देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव का मामला बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगा की खुदकुशीबीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगा की खुदकुशी

बांदा। संवाददाताबीमारी से परेशान महिला ने सूने घर में अगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया।देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी 45वर्षीय विटटन पत्नी पप्पू यादव ने रविवार की शाम सूने घर में दीवार पर लगे लोहे की राड़ पर अगौछा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे बड़े पुत्र टीकम ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ा। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन फंदा काट कर उसे नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पति ने बताया कि उसके गले में थाइराड़ की गांठे हो गई थी। पिछले महीने डॉक्टरो को से इलाज करवाया था। डॉक्टरो ने आपरेशन बता दिया था। आपरेशन का नाम सुनकर वह डिप्रेशन में रहने लगी। रविवार को परिवार के लोग फसल काटने खेत चले गए थे। तभी सूना मौका देख उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मृतका अपने पीछे तीन पुत्र एक पुत्री छोड़ गई है।-देहात कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव का मामला- गले में थाइराइड का चल रहा था उपचार
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


