Woman Assaulted and Harassed While Harvesting Wheat in Banda खेत में महिला को अकेला देख की छेड़छाड़, भागकर बचाई लाज, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsWoman Assaulted and Harassed While Harvesting Wheat in Banda

खेत में महिला को अकेला देख की छेड़छाड़, भागकर बचाई लाज

Banda News - बांदा। संवाददाता खेत में महिला को अकेले गेहूं की कटाई करते देख एक शरारती

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाThu, 17 April 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
खेत में महिला को अकेला देख की छेड़छाड़, भागकर बचाई लाज

बांदा। संवाददाता खेत में महिला को अकेले गेहूं की कटाई करते देख एक शरारती पहुंच गया। महिला से अश्लील बातें करने लगा। विरोध करने पर उससे मारपीट और छेड़छाड़ की। पीड़िता ने वहां से भागकर अपनी लाज बचाई।

गिरवां थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला के मुताबिक, सुबह सात बजे खेत में अकेले गेहूं की कटाई कर रही थी। ग्राम मसुरी निवासी बबलू आया। बोला, पत्थर है। हसिया टेना है। पत्थर न होने की बात कही तो वह पास बैठ गया। अश्लील बातें करने लगा। इस उसे जाने के लिए कहा तो छेड़खानी करते हुए हाथ पकड़कर अपनी ओर खींचने लगा। विरोध करने पर नहीं माना तो गुहार लगाई। इसपर वह मारपीट करने लगा। जान बचाकर खेत से भगी। रास्ते में घरवाले आ रहे थे। पूरी घटना उन्हें बताई। इसके बाद पीड़िता परिवार के साथ गिरवां थाना पहुंची, जहां मामले की तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।