पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने बताया कि 2018 में शादी के बाद से उसके ससुराल वालों ने बाइक और एक लाख रुपये की मांग की थी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मामला दर्ज

बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति व ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पति समेत चार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। � नगर कोतवाली के खांईपार निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में सर सय्यद नगर प्रेम नगर झांसी निवासी सलमान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के समय से ही ससुरालीजनों ने बाइक और एक लाख रुपये नकदी की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे उसे भोजन न देना, परिवार से बात न करने देना और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करना आम बात हो गई थी।

25 मार्च 2026 को आरोपी चार पहिया वाहन से आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे बचाया। जाते समय आरोपियों ने दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। �पुलिस ने पति सलमान ,जेठ मजहर, सास शबनम व शहीद के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।