चोरी करते दादी ने देखा तो पोते ने गला घोटकर मार डाला

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - पैलानी (बांदा)। चोरी की घटना की करतूत दादी को पता चल जाने पर उसके चोरी करते दादी ने देखा तो पोते ने गला घोटकर मार डाला

चोरी करते दादी ने देखा तो पोते ने गला घोटकर मार डाला

पैलानी (बांदा)। चोरी की घटना की करतूत दादी को पता चल जाने पर उसके पारिवारकि 15 वर्षीय पोते ने दादी को अकेला पाकर रात दो बजे घर पहुंचकर रूमाल से उसका गला घोंट दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने पति मातादीन की तहरीर पर बाल अपचारी पर केस दर्ज कर हिरासत में लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामले को लेकर फारेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है। वहीं घटना को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दिया है। पैलानी थाना क्षेत्र में 24 घंटे में दो हत्या की घटनाएं सामने आई हैं।

एसपी पलाश बंसल ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कला गांव के मजरा नया डेरा निवासी 60 वर्षीय सुदामा पत्नी मातादीन सोमवार की रात घर पर अकेली थी। उसका पति खेत फसल की थ्र्रेसिंग करवाने चला गया था। घर में कोई नही था। बताया कि मातादीन चार भाई हैं। उनके भाई के बेटे का बेटा यानि पोता को सुदामा ने महिला का पायल चोरी करते देख लिया था। जिसके बाद पोते की किरकिरी हुई थी। उसे घर में काफी डांट पड़ी थी। इस वजह से वह खुन्नस खाए हुए था। सोमवार देर रात करीब दो बजे सूना घर पाकर वह घर पहुंचा। सो रही सुदामा के गले में रूमाल कस कर गला घोंट दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मंगलवार की सुबह पड़ोसी पूनम दूध लेने उसके घर पहुंची देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। वह बाउड्री फांद कर अंदर पहुंची देखा तो वह चारपाई मे मृत पड़ी थी। उसके दोनो पैर चारपाई के नीचे लटक रहे थे। मामले की जानकारी उसके पति को दी गई। सूूचना पाकर पति मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति ने बताया कि सुदामा के कोई संतान नही है। उसने अपने भाई देवराज की बेटी संगीता के पुत्र गौरी शंकर को गोद ले लिया था। वह सोमवार को अपनी मां के पास चला गया था। घर में कोई नही था।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।