ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाशहर को साफ-सुथरा बनाएंगे हम

शहर को साफ-सुथरा बनाएंगे हम

मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम। बांदा में हिन्दुस्तान के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में स्कूली छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। अभियान में जुड़कर सभी स्वच्छता का संकल्प ले रहे हैं।...

शहर को साफ-सुथरा बनाएंगे हम
हिन्दुस्तान टीम,बांदाFri, 22 Sep 2017 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मां कसम हिन्दुस्तान स्वच्छ रखेंगे हम। बांदा में हिन्दुस्तान के द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में स्कूली छात्र छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। अभियान में जुड़कर सभी स्वच्छता का संकल्प ले रहे हैं। शुक्रवार को बांदा शहर के तीन स्कूलों में छात्र छात्राओं ने जहां स्वच्छता की शपथ ली। वहीं महेश्वरी देवी चौक पर करीब करीब एक सैकड़ा युवाओं ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इसके अलावा आयोजित दो स्वच्छता संवाद में चिल्ला रोड स्थित सेंट जार्ज स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं ने आस पास में स्वच्छता जागरूकता करने की बात कही। वहीं सिविल लाइन स्थित मां महेश्वरी देवी नवयुवक समाज के युवाओं ने संवाद में खुद श्रमदान करने औरों को भी स्वच्छता अभियान में जुडने का आहवान किया। जिससे अपने शहर को स्वच्छ बनाया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें