नगर पालिका, अतर्रा : नगर पालिका में फरियादियों के लिए हैंडपंप का सहारा
Banda News - अतर्रा में पेयजल व्यवस्था की गंभीर स्थिति सामने आई है। नगर पालिका कार्यालय में पेयजल के लिए केवल हैंडपंप उपलब्ध हैं, जिससे लोग गर्म पानी पीने को मजबूर हैं। अस्थाई बस स्टॉप पर यात्री दुकानों से पानी खरीदते हैं। हालांकि, न्यायालय के पास वाटर कूलर से कुछ राहत मिल रही है।
अतर्रा। आम समस्याओं से जुड़ी महत्वपूर्ण पेयजल व्यवस्था के बारे में सरकारी संस्थाओं एवं न्यायालय और अस्थाई बस स्टॉप पर जब पड़ताल की तो पता चला नगर पालिका कार्यालय में पेयजल के लिए हैंडपंप ही सहारा है। यहां फरियाद लेकर आने वाले लोग हैंडपंप का गर्म पानी पीने को मजबूर हैं। थाने से चंद कदम दूर अस्थाई बस अड्डा के पास दुकानदारों के टिन के नीचे खड़े होकर बस के इंतजार में जब प्यास लगती है तो दुकान से पानी खरीद कर यात्री प्यास बुझाते हैं। यही हाल बबेरू बस स्टॉप का है। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में स्थापित मुंशिफ न्यायालय के समीप अधिवक्ता संघ के प्रयासों से लगा वाटर कूलर फरियादियों व अधिवक्ताओं के लिए मददगार साबित हो रहा है।
वही स्थाई तहसील भवन में भी वॉटर कूलर लगा हुआ है, जिससे आने जाने वाले फरियादी अपनी प्यास बुझाते हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


