भूमि संरक्षण कार्यालय, कमिश्नरी कंपाउंड: एक डिब्बे में छह कर्मचारी व फरियादी बुझाते प्यास
Banda News - बांदा के भूमि संरक्षण कार्यालय में फरियादियों की भीड़ के बीच पानी की भारी कमी देखी गई। गर्मी के बावजूद कार्यालय में पानी के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। अंदर केवल एक लगभग खाली पानी का डिब्बा ही मिला। संबंधित अधिकारी ने कहा कि शिकायत नहीं आई है और जल की व्यवस्था जल्द की जाएगी।

बांदा। कमिश्नरी परिसर के पास स्थित भूमि संरक्षण कार्यालय मैदानी में भी फरियादियों की काफी भीड़ रही, पर ज्यादातर लोगों की निगाहें पानी तलाशती रहीं। यहां न घड़े रखवाए गए हैं और न ही वाटर कूलर ही है। कार्यालय में अंदर घुसते ही हाल में एक पानी का डिब्बा रखा मिला। वह भी लगभग खाली था। कक्ष में बैठे बाबू ने बताया कि एक डिब्बा पानी मंगवाया जाता है। इसमें सभी छह कर्मचारी और आने वाले फरियादियों की प्यास बुझती है। यहां भी करीब दस दिन से भीषण गर्मी के बावजूद फरियादियों के लिए ठंडे पानी के लिए कोई इंतजाम नहीं दिखे।
भूमि संरक्षण अधिकारी का चार्ज जिला कृषि अधिकारी संजय कुमार के पास है। उन्होंने बताया कि कुछ ही दूर पर डीडी कृषि कार्यालय में वाटर कूलर लगा है। हमसे कभी किसी फरियादी ने पानी की समस्या को लेकर शिकायत नहीं की। घड़े भी रखवा दिए जाएंगे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


