बंगालीपुरा में पानी को तरसे मोहल्लेवासी
बांदा के बंगालीपुरा मोहल्ले में लोग दो दिन से पेयजल के लिए तरस रहे हैं। पाइपलाइन की कमी और हैंडपंप की मोटर खराब होने से लोग दूर-दूर जाकर पानी लाने को मजबूर हैं। जल संस्थान ने एक टैंकर भेजा, लेकिन यह 30-40 घरों के लिए अपर्याप्त था। अधिकारी ने जल्द मरम्मत का आश्वासन दिया।

बांदा। शहर के बंगालीपुरा मोहल्ला (प्रधान डाकघर के पास) में दो दिन से लोग पेयजल को तरस रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यहां सप्लाई वाला पानी नहीं आता है, क्योंकि पाइप लाइन नहीं है। एक हैंडपंप में जल संस्थान ने मोटर लगवाया था, लेकिन दो दिन से वह खराब है। ऐसे में लोगों को दूर-दूर पानी के लिए दौड़ना पड़ रहा है। सोमवार को जल संस्थान ने एक टैंकर भेजा, पर 30 से 40 घरों के लिए यह कम पड़ गया। महिलाएं व बच्चे एक-एक बाल्टी पानी टैंकर से भरने के लिए मशक्कत करते रहे। उधर, जल संस्थान के एई अभिलाष ने बताया कि मोटर जल्द बनवाई जाएगी, ताकि लोगों को पेयजल की सुविधा पहले जैसी मिलने लगे।
अभी वहां लोगों की मांग पर टैंकर भेजे जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


