Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsViral Video Exposes Teachers Late Arrivals and Mismanagement in Primary School Khaptiha Khurd
बांदा में समय से स्कूल नहीं आते शिक्षक, वीडियो वायरल

बांदा में समय से स्कूल नहीं आते शिक्षक, वीडियो वायरल

संक्षेप: Banda News - विकास खंड जसपुरा के प्राथमिक विद्यालय खप्टिहा खुर्द का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शिक्षक समय पर विद्यालय नहीं पहुंचने और मध्याह्न भोजन में मनमानी करने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच की बात कही है।

Tue, 11 Nov 2025 12:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

विकास खंड जसपुरा के प्राथमिक विद्यालय के खप्टिहा खुर्द के कंपोजिट विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें अध्यापकों के समय से विद्यालय न पहुंचने और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) में मनमानी करने की बात कही जा रही है। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में विद्यालय के बच्चे भी यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि शिक्षक रोजाना देर से आते हैं। प्राथमिक विद्यालय खप्टिहा खुर्द में कुल दस शिक्षक तैनात हैं। लेकिन कोई भी शिक्षक निर्धारित समय सुबह 9:30 बजे तक विद्यालय नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में लगभग 250 छात्र नामांकित हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शिक्षकों के समय न आने पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्तराम तिवारी का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए गए तो संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।