Banda News: नरैनी के पूर्व विधायक की गाड़ी रोककर दंबग ने की अभद्रता, सुरक्षाकर्मी को दिया धक्का

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा में पूर्व विधायक राजकरन कबीर के गनर द्वारा पुलिस से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसकी जांच की जा रही है।

Banda News: नरैनी के पूर्व विधायक की गाड़ी रोककर दंबग ने की अभद्रता, सुरक्षाकर्मी को दिया धक्का

Banda News: बांदा। कालूकुआं चौराहे पर बुधवार रात पूर्व विधायक की गाड़ी के आगे से वाहन हटाने को कहने पर पुलिसकर्मी से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी( गनर) की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने एक नामजद आरोपी समेत अन्य के खिलाफ मारपीट अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं घटना के समय का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि आपका अपना अखबार हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी संदेश शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पूर्व विधायक नरैनी राजकरन कबीर के गनर के रूप में तैनात हैं।

बुधवार रात करीब आठ बजे पूर्व विधायक और उनके परिवार के साथ लखनऊ से बांदा लौट रहे थे। कालूकुआं चौराहे पर अभिषेक उर्फ अभि तिवारी पुत्र मायाराम निवासी खुरहंड, थाना गिरवां दो-तीन साथियों के साथ आया और अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के सामने लगा दी। गाड़ी हटाने को कहने पर अभिषेक और उसके साथियों ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट की। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविश टॉक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: नरैनी के पूर्व विधायक की गाड़ी रोककर दंबग ने की अभद्रता, सुरक्षाकर्मी को दिया धक्का