दबंगों ने मां-बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला
Apr 06, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - बांदा के परसेटा अंश सिंहपुर माफी गांव में रविवार शाम को दबंगों ने पानी भर रही मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। पति रामसिया ने कई लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

बांदा। बिसंडा थाना के परसेटा अंश सिंहपुर माफी गांव में रविवार शाम पानी भर रही मां-बेटी पर दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। पति रामसिया ने थाने में गांव के ही रामआधार पाल, उसके बेटे मुन्ना पाल, बुद्धराज, अजय व पत्नी लीला समेत दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया पत्नी रज्जू व पुत्री चुन्नी को घायल करने के बाद दबंग जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


