Banda News: घर में घुसकर दबंगों ने दंपति को पीटा, गला दबाया

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा के झीला का पुरवा में पड़ोसी दबंगों ने एक दंपत्ति पर हमला किया। महेंद्र गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 13 अगस्त को तिज्जू प्रजापति और उसके परिवार ने घर में घुसकर उसे लात-घूसों से पीटा और गला दबाने का प्रयास किया। दंपत्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Banda News: घर में घुसकर दबंगों ने दंपति को पीटा, गला दबाया

Banda News: बांदा। नगर कोतवाली के झीला का पुरवा में पड़ोसी दबंगों ने घर में घुसकर दपंति को पीटा और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। झील का पुरवा निवासी महेंद्र गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया मकान के बगल में रहने वाला तिज्जू प्रजापति परिवार के साथ 13 अगस्त को सुबह घर आया और सभी ने उस पर हमला कर दिया। लात-घूसों से जमकर पीटा। गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। पत्नी बचाने आई तो उसे भी बुरी तरह मारा। बाल पकड़कर घसीटा। दोनों को गंभीर चोंटे आई हैं।

धमकाते हुए हमलावर भाग गए। तिज्जू व उसका लड़का सोनू आपराधिक किस्म के हैं। उनसे जानमाल का खतरा है। पुलिस ने तिज्जू, उसकी पत्नी, बेटी अनीता, लड़का सोनू व दो अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: घर में घुसकर दबंगों ने दंपति को पीटा, गला दबाया