विद्युत उपकेंद्र का ताला बंद कर ग्रामीणों ने दिया धरना
विद्युत उपकेंद्र का ताला बंद कर ग्रामीणों ने दिया धरना विद्युत उपकेंद्र का ताला बंद कर ग्रामीणों ने दिया धरना विद्युत उपकेंद्र का ताला बंद कर ग्राम

बबेरू । संवाददाता चिलचिलाती गर्मी में बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र बबेरू का तालाबंद कर समाजसेवी की अगुवाई में धरना देकर प्रदर्शन किया। इसके बाद ग्रामीण नें विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में लेट कर किया प्रदर्शन और अधिकारियों को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बबेरू उपजिलाधिकारी पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया है। तहसील समाधान दिवस में पीसी पटेल की अगुवाई दर्जनों ग्रामीण के साथ तहसील परिसर में लेट कर प्रदर्शन किया। तहसीलदार हेमराज सिंह को 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर बताया कि आंधी तूफान से क्षेत्र में टूटे बिजली की खंभे को तत्काल दुरुस्त कराया जाए।
इससे कई जगह बिजली गुल है। जिसकी सप्लाई शुरू की जाए । बताया कि कई माह से मिलाथू पल्हरी बड़ागांव में बाईपास को शीघ्र काम शुरू कराया जाए ।जल जीवन मिशन के द्वारा गांव में को दी गई सड़कों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए । बिसंडा बबेरू फतेहपुर मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन बड़ी-बड़ी घटनाएं हो रही हैं उसको तत्काल मरम्मत किया जाए। गेहूं खरीद केंद्रों में खुलेआम आम जनता से धांधली की जा रही है।उसको तत्काल बंद कराया। इस दौरान रमेश अनुराग प्रेम कुमार श्रवण राघवेन्द्र अरुण पटेल शालिक राम विष्णु कांत कौशल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


