10 दिन से फूंका ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

बांदा में महुआ कस्बा के ग्रामीणों ने 32केवी ट्रांसफार्मर न बदलने पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने झांसी-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और प्रशासन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया। विधायक ने नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया।

10 दिन से फूंका ट्रांसफार्मर न बदलने से ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

बांदा। दस दिन पूर्व फुंके ट्रांसफार्मर न बदलने पर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। रविवार सुबह महुआ कस्बा में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय पर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। इससे वाहनों की दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने समझाने व डराने का प्रयास किया, पर वह नहीं हटे। बाद में सदर विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण हटे। भीषण धूप व गर्मी में कार और बसों में बैठे यात्री खासे परेशान रहे। जाम में बैठे ग्रामीण लाठी-डंडे भी हाथ में लिए थे। महुआ गांव में दस दिन पूर्व 32केवी ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीण तब से उप केंद्र खुरहंड के चक्कर लगा रहे हैं, पर कोई सुनने को तैयार नहीं है।

इससे महुआ की करीब तीन हजार की आबादी गर्मी में बिना बिजली के गर्मी में बिलबिला रही है। रविवार सुबह साढ़े नौ बजे सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर इकट्ठा हुए और बबूल की झाड़ियां रखकर झांसी-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक दोनों तरफ के का रास्ता जाम रहा। जाम के दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं जाम की सूचना पर खुरहंड पुलिस चौकी और गिरवां थाने से पुलिस फोर्स पहुंचा और जाम हटाने का प्रयास किया, पर ग्रामीण टस से मस नहीं हुए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाएगा, जाम नहीं हटेगा। सड़क पर दोनों तरफ रोडवेज बसें, कार, टैक्सी और अन्य वाहनों की कतारें लग गईं। तेज धूप के कारण बसों और कार में यात्री व उनके बच्चे परेशान रहे। सूचना पर मिलते ही सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली सप्लाई बहाल करने का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला और यातायात सामान्य हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।