ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाविजयादशमी: चूर हो गया दशानन का दंभ

विजयादशमी: चूर हो गया दशानन का दंभ

बांदा। वरिष्ठ संवाददाता अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण पर अच्छाई और सच्चाई...

बांदा। वरिष्ठ संवाददाता 
 अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण पर अच्छाई और सच्चाई...
1/ 3बांदा। वरिष्ठ संवाददाता अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण पर अच्छाई और सच्चाई...
बांदा। वरिष्ठ संवाददाता 
 अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण पर अच्छाई और सच्चाई...
2/ 3बांदा। वरिष्ठ संवाददाता अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण पर अच्छाई और सच्चाई...
बांदा। वरिष्ठ संवाददाता 
 अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण पर अच्छाई और सच्चाई...
3/ 3बांदा। वरिष्ठ संवाददाता अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण पर अच्छाई और सच्चाई...
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSat, 16 Oct 2021 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

बांदा। वरिष्ठ संवाददाता

अहंकार और बुराई के प्रतीक रावण पर अच्छाई और सच्चाई के प्रतीक मर्यादा पुरुषोत्तम राम की विजय होते ही जयश्रीराम के उद्घोष गुंजायमान हो उठे। पहले दिन शुक्रवार को निम्नीपार स्थित प्रागी तालाब रामलीला मैदान और दूसरे दिन शनिवार को अलीगंज स्थित सेठ का बाड़ा में रावण के पुतले का दहन हुआ।

शुक्रवार को प्रागी तालाब रामलीला मैदान में रावण दहन के आयोजन को देखने के लिए शहरियों की भीड़ रही। रामलीला मंचन के बाद रावण वध और पुतले का दहन हुआ। इससे पहले आयुक्त दिनेश कुमार सिंह, आईजी के. सत्यनारायणा, रामलीला कमेटी के विजय गुप्ता सीए, संतोष कुमार गुप्ता जारीवाले, अयोध्या प्रसाद गुप्ता, प्रसाद शंकर, राधेश्याम गुप्ता, उदयशंकर, कालका प्रसाद गुप्ता आदि ने रामदरबार की आरती उतारी। शाम साढ़े छह बजे आयुक्त ने रावण के पुतले का दहन किया। रावण पुतले का दहन होते ही जयश्रीराम के उद्घोष से मैदान गुंजायमान हो उठा। अलीगंज स्थित सेठ का बाड़ा में शनिवार को रावण के पुतले का दहन हुआ। यहां के मेले में भी खासी भीड़ उमड़ी।

पान खिलाकर दी बधाई

शहर में विजयादशमी के दिन एक-दूसरे को पान खिलाना शुभ और आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लोगों के नाते-रिश्तेदार और परिचितों के घर पहुंचे। पान खिलाकर विजयादशमी की बधाई दी।

ठेले-खुमचों पर रही भीड़

विजयादशमी पर शुक्रवार और शनिवार को निम्नीमार और अलीगंज में मेला लगा। रावण दहनस्थल और आसपास चाट-बताशे, आइसक्रीम, फास्टफूड और बच्चों के खिलानों की दुकानें सजीं रहीं। जहां लोगों ने अलग-अलग स्वाद का लुत्फ लिया, वहीं बच्चों के मनचाहे खिलौनों की खरीदारी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें