गैंगरेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री से की आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

Feb 16, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - - विवाहिता ने छह फरवरी को तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म की दर्ज कराई थी रिपोर्टगैंगरेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री से की आरोपियों के गिरफ्तारी की मांगगैंगरे

गैंगरेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री से की आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग

बांदा, संवाददाता। अपने पति, देवर और किराएदार व एक अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली विवाहिता ने बीते दिन मुख्यमंत्री के यहां लखनऊ में अर्जी दी। कहा कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पर आरोपियों की आज तक गिरफ्तारी नहीं कर रही है। जिससे आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उसे घर में हिस्सा व बच्चे को उसे देने की मांग भी की है। अतर्रा थाना व कस्बा के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था। दहेज के लिए ससुराल में उसके साथ मारपीट की जाती रही। उसके छह वर्ष के बच्चे को भी पति ने छीन लिया।

थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि छह फरवरी को शाम आठ बजे घर में अकेली थी। तभी मेरे कमरे में चार लोग मेरे पति सत्यम कृष्ण गुप्ता, देवर शिवम कृष्ण गुप्ता, किराएदार एवं एक व्यक्ति अज्ञात घुस आए। उन लोगों ने मुझे गाली गलौज कर मेरे साथ लात घूसों से जमकर मारपीट की और कमरे में बंद करके सामूहिक बलात्कार किया। किसी तरह से बाहर निकली और थाने जाकर आप बीती सुनाई। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर थाने में चारों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया। पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। करीब दस दिन हो गए, आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। विवाहिता ने मुख्यमंत्री से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करने की गुहार लगाई। उधर, रिटायर्ड बैंक प्रबंधक ससुर ने घटना को झूठा बताया। कहा कि पिछले चार-पांच साल से उनकी बहू फर्जी मुकदमे लगा रही है। वह किसी तरह मकान पर कब्जा करना चाहती है। अतर्रा थानाध्यक्ष संजीव कुमार चौबे ने बताया कि महिला ने वर्ष 2022 में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। फिर से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की विवेचना की जा रही है। उसके लखनऊ जाने की जानकारी नहीं है। - विवाहिता ने छह फरवरी को तहरीर देकर सामूहिक दुष्कर्म की दर्ज कराई थी रिपोर्ट - पीड़िता का आरोप, पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी, खुलेआम घूम रहे आरोपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।