आचार्य श्रीराम शर्मा की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र

Apr 06, 2026 09:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा के अतर्रा कस्बे में गायत्री परिवार ने विराट पुस्तक मेला लगाया है, जिसमें 3200 से अधिक पुस्तकों का संग्रह है। पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने मेले का अवलोकन किया और आचार्य का साहित्य समाज के चिंतन को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम बताया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी आचार्य के साहित्य की उपयोगिता पर जोर दिया।

आचार्य श्रीराम शर्मा की पुस्तकें आकर्षण का केंद्र

बांदा। अतर्रा कस्बे के रघुनाथ भवन, रामलीला मैदान में गायत्री परिवार की ओर से विराट पुस्तक मेला लगाया गया है। मेले में गायत्री परिवार के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित 3200 से अधिक पुस्तकों का विशाल संग्रह आकर्षण का केंद्र है। पुस्तक मेले के आठवें दिन पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने आरती की तथा प्रदर्शित साहित्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का साहित्य समाज के चिंतन और विचारों को सकारात्मक दिशा देने का सर्वोत्तम माध्यम है। ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों और युवाओं में अच्छे संस्कार, अनुशासन और आदर्श जीवन मूल्यों के विकास के लिए आचार्य का साहित्य अत्यंत उपयोगी है।

महेंद्र गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डॉ.डी.के. द्विवेदी, डॉ. वीरेन्द्र दीक्षित, डॉ. ब्रजनाथ पाण्डेय, डॉ. ओमप्रकाश सोनी, डॉ. प्रमोद कुमार विश्वकर्मा, शिवमोहन गुप्त, आत्माराम शुक्ल तथा बिटौंडा से आए रामदास नरहरि रहे। गायत्री परिवार से इंदिरा शिवहरे, अनामिका शर्मा, अर्चना गुप्ता, सुषमा केशरवानी, मंजू केशरवानी, रेनू गुप्ता, गायत्री सौरसिया, सीमा केशरवानी, नीता अग्रवाल, आशी अग्रवाल, एकता अग्रवाल, गीता द्विवेदी, स्मिता त्रिपाठी एवं अनीता गुप्ता ने सहयोग दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।