अराजकतत्वों ने रात में मंदिर में की तोड़फोड़

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव ग्राम पंचायत में स्थित बड़ी माता मंदिर में शनिवार रात अराजकतत्वों ने देव मूर्तियों को तोड़ दिया। जब ग्रामीण रविवार को पूजा के लिए पहुंचे, तो मूर्तियां टूटी हुई मिलीं। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

अराजकतत्वों ने रात में मंदिर में की तोड़फोड़

खुरहंड। गिरवां थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत छिबांव में बड़े तालाब के किनारे स्थित बड़ी माता मंदिर में रखीं देव मूर्तियों को अराजकतत्वों ने शनिवार रात तोड़ दिया। जब सुबह ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे तब उन्हें जानकारी हुई। गांव के लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। रविवार को लोग पूजा करने माता के मंदिर पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर दंग रह गए। मंदिर में मूर्तियां टूटी पड़ी थीं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर गांव से तमाम लोग पहुंच गए। देव प्रतिमाओं को खंडित देखकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।

गांव के रहने वाले राममूर्ति , शिवमोहन, रवि द्विवेदी , रौनक आदि ने देवी प्रतिमाएं खंडित करने वाले अराजकतत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। खुरहंड चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना की जानकारी है। मौके पर जांच करने गए थे, लेकिन अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।