उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बांदा दौरा आज, विधायक के बेटे-बहू को देंगे आशीर्वाद
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बांदाउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को बांदा दौरे पर रहेंगे। वह मेडिकल कॉलेज में हेलीकॉप्टर से आगमन करेंगे और चिल्ली धाम में कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर वर वधू को आशीर्वाद देंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

बांदा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को जनपद दौरे पर रहेंगे। वह तीन कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। उपमुख्यमंत्री का आगमन हेलीकॉप्टर से 12.40 बजे मेडिकल कॉलेज में होगा। इसके बाद कार ग्राम तीर्थ स्थापना कार्यक्रम में चिल्ली धाम जायेंगे। 1.35 बजे सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के खुरहंड आवास पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद देंगे।इसके बाद 2.05 बजे मेडिकल कॉलेज हाल में पार्टी पदाधिकारियों व अफसरों के साथ बैठक करेंगे। 2.35 बजे यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें:चिल्ली गांव को चिल्ली धाम घोषित करने की मांग
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


