Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Honors Agricultural Scientist on Kisan Samman Diwas किसान दिवस पर कृषि वैज्ञानिक को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsUttar Pradesh CM Yogi Adityanath Honors Agricultural Scientist on Kisan Samman Diwas

किसान दिवस पर कृषि वैज्ञानिक को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Banda News - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान सम्मान दिवस पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रशान्त कुमार को सम्मानित किया। उन्हें 250 से अधिक नए बाग लगाने और किसानों को नई खेती की तकनीकें सिखाने के लिए...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाTue, 24 Dec 2024 06:18 PM
share Share
Follow Us on
किसान दिवस पर कृषि वैज्ञानिक को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

बांदा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसान सम्मान दिवस पर कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केन्द्र हमीरपुर के कृषि वैज्ञानिक को सम्मानित किया गया है। कृषि वैज्ञानिक को करीब 250 से अधिक नए बागों को लगवाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने आदि के लिए सम्मानित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन यूपी सरकार द्वारा लखनऊ में किया गया था। जिसमें प्रदेश के किसानों के साथ तीन कृषि वैज्ञानिकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसमें बांदा कृषि एवं प्रोधोगिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र हमीरपुर के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रशान्त कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं सम्मानित किया। डॉ. प्रशान्त ने बुंदेलखंड के हमीरपुर में किसानों को लगभग 250 से अधिक मुसम्मी, अमरूद, आम, नीबू एवं आंवला जैसी फसलों के नए बागों को लगवाने के लिए प्रोत्साहित किया है। खेती की नई-नई तकनीकों को किसानों को सिखाने का कार्य इनके द्वारा किया गया। खेती में जल संरक्षण की विभिन्न विधाओं जैसे ड्रिप सिंचाई पद्धति एवं प्रिरकलर पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिसके लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कई बार सराहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पाण्डेय और निदेशक प्रसार डॉ. एन के बाजपेयी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।