सात केंद्रों पर लेखपाल भर्ती परीक्षा आज
Banda News - बांदा में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए 21 मई को 3192 परीक्षार्थियों के लिए सात सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और 275 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की ओर से आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जिले में सात सेंटर बनाए गए हैं। कुल 3192 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 21 मई को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी। लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए शहर के डीएवी इंटर कॉलेज, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, खानकाह इंटर कॉलेज, नगर पालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तिंदवारा इंटर कॉलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर बांदा, पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 275 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के आधे घंटे पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा के दौरान केंद्रों के 50 मीटर के दायरे में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा की मॉनिटरिंग व नोडल अधिकारी एडीएम न्यायिक माया शंकर हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


