दो युवको ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
Banda News - बांदा जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। संतोष ने अपने कमरे में फांसी लगाई, जबकि अमरजीत ने रात में ऐसा किया। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों में शोक की लहर है।

बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो युवकों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्रिवेणी निवासी कैलाश ने बताया 40 वर्षीय छोटा भाई संतोष पुत्र गोपी ने मंगलवार शाम कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर बात पहुंची पत्नी ने देखा तो चीख पड़ी। शोर सुन पहुंचे अन्य परिजनों ने फंदा काट कर उसे उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। बड़े भाई कैलाश ने बताया संतोष किसानी करता था। वहीं, बिसंडा थाना क्षेत्र के कछिया पुरवा डभनी निवासी छेदी लाल ने बताया 30 वर्षीय पुत्र अमरजीत ने मंगलवार रात कमरे में छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
काफी देर बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने देखा तो शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही घरवालों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


