Banda News: युवक पर धारदार हथियार से हमला

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा में, गाली गलौज का विरोध करने पर दो युवकों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य मामले में, मामूली विवाद के चलते एक अधेड़ व्यक्ति को लाठी से पीटा गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस को तहरीर दी गई है।

Banda News: युवक पर धारदार हथियार से हमला

Banda News: बांदा। गाली गलौज का विरोध करने पर दो युवकों ने एक युवक के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य घटना में मामूली विवाद में अधेड को लाठी से पीट कर घायल कर दिया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की कि तहरीर पुलिस को दे दी गई है। शहर के मर्दन नाका लोहार तलइया निवासी 22वर्षीय सोनू पुत्र रामकिशोर शुक्रवार की शाम अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी पड़ोस के दो युवक आए और अकारण गाली गलौज करने लगे। सोनू ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनो मे विवाद हो गया।

शोर सुनकर आस पास के लोगो ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। कुछ देर के बाद सोनू दुकान की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में दोनेा युवको ने सोनू के ऊपर पीछे से धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनो युवक मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी 50वर्षीय चेता पुत्र रामगोपाल शनिवार की सुबह घर के बाहर चारपाई में बैठा था। तभी परिवार के दो युवक आए और उसे गाली गलौज देने लगे। चेता ने इसका विरोध किया। इसी से नाराज होकर दोनो युवको ने चेता को लाठी से पीटकर घायल कर दिया। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबांदाBanda News: युवक पर धारदार हथियार से हमला