Banda News: बिछड़े दो बच्चों को परिजनों से मिलवाया

हिन्दुस्तान, बांदा
Follow us on Google News
share

Banda News: बांदा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नगर कोतवाली की एसजेपीयू व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम

Banda News: बिछड़े दो बच्चों को परिजनों से मिलवाया

Banda News: बांदा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत नगर कोतवाली की एसजेपीयू व चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने गुरुवार को गुम व भटके हुए दो बच्चों के उनके परिजनों से मिलवाया। एसजेपीयू प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बाबूलाल चौराहा के पास दो बच्चे संदिग्ध रूप से खड़े मिले, जिन्हें अलीगंज चौकी लाया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचित किया गया। संयुक्त टीम ने बच्चों से उसके परिजनों का नाम व पता पूछा। पता चला कि वे कालका चौराहा दाल मिल के पास के रहने वाले हैं। पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर चौकी बुलवाया। दोनों बच्चे परिजनों की डांट से नाराज होकर बाबूलाल चौराहे आ गए थे।

बच्चों को मिलवने में अलीगंज चौकी के हेड कांस्टेबल राकेश कुशवाहा, चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रशांत गुप्ता व राजमणि तिवारी का सहयोग रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।