बांदा में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
दोस्त के घर निमंत्रण के लिए निकले युवक की बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने

दोस्त के घर निमंत्रण के लिए निकले युवक की बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से कानपुर रेफर करने पर रास्ते में मौत हो गई। वहीं, बहन की ससुराल से बाइक लेकर घर जाते समय युवक को सामने से आई बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा बदौली गांव निवासी मोहन (32) पुत्र रामभरोसा शुक्रवार रात अपने दोस्त के घर निमंत्रण में जा रहा था। अरमार मोड़ के पास सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर दी और भाग निकला। सूचना पर गंभीर हालत में घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर कानपुर जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई बाबूलाल ने बताया कि मोहन पटना में कर मजदूरी करता था। दशहरा का त्योहार मनाने को शुक्रवार सुबह घर आया था। रात को यह हादसा हो गया। दूसरी घटना में बिसंडा थानाक्षेत्र के ओरन निवासी बबलू (20) पुत्र राकेश एक सप्ताह पहले अपनी बहन पूजा की ससुराल बबेरू गया था। वहां से बाइक से लौट रहा था। मरौली गांव के पास सामने से आए एक अन्य बाइक टकरा गई। इससे बबलू बाइक सहित गिर पड़ा। गंभी हालत में उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
