ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बांदाएचटी व एलटी लाइन करंट से दो की मौत

एचटी व एलटी लाइन करंट से दो की मौत

अतर्रा/बांदा, संवाददाता। बारिश शुरू होने के बाद करंट लगने की घटनाएं होने लगी हैं।...

एचटी व एलटी लाइन करंट से दो की मौत
हिन्दुस्तान टीम,बांदाSat, 02 Jul 2022 12:05 AM
ऐप पर पढ़ें

अतर्रा/बांदा, संवाददाता। बारिश शुरू होने के बाद करंट लगने की घटनाएं होने लगी हैं। अलग-अलग घटनाओं में एलटी और एचटी लाइन करंट की चपेट में आकर दो की मौत हो गई। परिजनों में घटना के बाद कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, करंट लगने से किशोरी झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव के मजरा चारकूरा निवासी प्रियांशू (20) पुत्र सुशील गुरुवार की रात घर के बाहर लेटा था। इसी बीच तेज बारिश शुरु हो गई। वह नींद से उठा और पंखा को उठाने कर दूसरी जगह ले जाने लगा। पंखा में करंट उतर आने वह चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे करंट से अलग किया और गभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि प्रियांशू इंटरमीडिएट का छात्र था और सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। उधर, थाना क्षेत्र के अतर्रा ग्रामीण के मजरा सदल सिंह पुरवा निवासी राम गिलेश (30) पुत्र सहोरी शुक्रवार की दोपहर मजदूरी करके तहसील मुख्यालय से गांव लौट रहा था। चिमनी पुरवा के पास रास्ते में पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ने लगा। इसी बीच पेड़ के नजदीक से गुजरी हाईटेंशन लाइन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। पेड़ से गिरने पर उसका सिर भी फट गया। आसपास खड़े लोगों ने युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां उपचार शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी सहित अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के प्रति आक्रोश जताया। कहा कि पावर कारपोरेशन की लापरवाही से युवक की मौत हुई है। एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी नेहा (12) पुत्री छोटेलाल शुक्रवार को सुबह घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान पंखा उठाते ही वह करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे करंट से अलग किया और गभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें