पैलानी में डंपर व डीसीएम की टक्कर, खलासी घायल
Newswrap हिन्दुस्तान, बांदा
Banda News - पैलानी के चिल्ला थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग छह बजे डंपर और डीसीएम की टक्कर में डंपर के खलासी अजय का पैर टूट गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर गिट्टी लेकर कानपुर जा रहा था, जबकि डीसीएम केला लेकर अकबरपुर जा रहा था। यह दुर्घटना ओवर टेकिंग के कारण हुई।
पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र के लामा पपरेंदा के बीच में मंगलवार सुबह करीब छह बजे डंपर व डीसीएम की टक्कर होने से डंपर के खलासी अजय का पैर टूट गया।उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर के खलासी अजय ने बताया की हम लोग गिट्टी लेकर कानपुर जा रहे थे। डीसीएम चालक संदीप ने बताया की केला लेकर अकबरपुर फैजाबाद जा रहे थे डंपर का ट्रक चालक के ओवर टेक करने पर यह घटना हुई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


