Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsTransport Commissioner KD Singh Gaur Conducts Vehicle Check in Banda Issues 154 Challans for Helmet and Seatbelt Violations
हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने में 154 का चालान

हेलमेट और सीट बेल्ट नहीं लगाने में 154 का चालान

संक्षेप:

Banda News - बांदा में उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर ने वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाले 154 वाहनों का चालान किया। उन्होंने चालक को हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व बताया और जागरूक किया। चेकिंग में ज्यादातर बाइक सवार बिना हेलमेट पाए गए, जिससे उन्होंने एआरटीओ और पीटीओ पर नाराजगी जताई।

Nov 20, 2025 08:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share Share
Follow Us on

बांदा। झांसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर बुधवार को यहां पहुंचे और एआरटीओ तथा पीटीओ के साथ वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट व सीट बेल्ट वाले 154 वाहनों का चालान किया। उन्होंने वाहन चालकों को रोक कर उन्हें हेलमेट व सीट बेल्ट का महत्व बताया और जागरूक किया। उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी केडी सिंह गौर बुधवार को सुबह पहले आरटीओ कार्यालय पहुंचे। इसके बाद प्रवर्तन टीम के साथ मेडिकल तिराहे पर वाहन चेकिंग लगा दी। बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहन चालकों के विरुद्ध चालान कराया। उप परिवहन आयुक्त के पर्यवेक्षण में बुंदेलखंड के सात जिले हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

करीब दो घंटे की चेकिंग में ज्यादातर बाइक सवार बिना हेलमेट ही निकले। इस पर उन्होंने एआरटीओ श्यामलाल और पीटीओ रामसुमेर यादव पर गहरी नाराजगी जाहिर की। सवाल करते हुए कहा कि पूरे यातायात माह में आप सब लोगों ने क्या किया। इस दौरान उन्होंने 154 दोपहिया व चार पहिया वाहनों का चालान किया।साथ ही वाहन चालकों की काउंसिलिंग भी की। उप परिवहन आयुक्त ने बेहद रोचक और चुटीले अंदाज में सड़क पर चालकों से संवाद किया और उन्हें हेलमेट न लगाने के खतरे तथा हेलमेट लगाने के फायदे बताए। इस मौके पर पीटीओ राजेंद्र भर भी उपस्थित रहे।