दो साल से रिन्यूवल न कराने 27 बस परमिट होंगे निरस्त

Apr 06, 2026 09:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा में मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई। इसमें 27 परमिट निरस्त किए गए, जबकि 10 परमिटधारकों की संख्या बढ़ाई गई। 40 परमिटधारकों के वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया। 17 नए आवेदन भी प्राप्त हुए।

दो साल से रिन्यूवल न कराने 27 बस परमिट होंगे निरस्त

बांदा। मंडलायुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में संभागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त, जिलाधिकारी जे.रीभा , उप परिवहन आयुक्त, परिक्षेत्र झाँसी के.डी सिंह, आरटीओ सौरभकुमार, आरटीओ प्रवर्तन उदयवीर सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम बांदा समेत अन्य मौजूद रहे। दो साल से परमिट रिन्यूवल न कराने पर 27 परमिट निरस्त होंगे। अन्तर्सम्भागीय मार्गों पर जारी 36 परमिटधारकों में से 03 तीन परमिट निरस्त कराए जाने के निर्देश दिए गए। राजापुर से लालता रोड़ मार्ग वृद्धि 10 परमिटधारकों की वृद्ध की गई है। मोटरवाहन अधिनियम 1988 की धारा 86 के तहत सहमति राशि जमा न कराने वाले 40 परमिटधारकों के वाहनों को प्राधिकरण ने निलंबित करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

बांदा-बबेरू मार्ग पर जिन 17 वाहनों को परमिट जारी किये गये हैं, उन्ही बसों का संचालन निर्धारित करने को सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बांदा ने सहमति व्यक्त की गयी। 17 लोगों ने नए आवेदन किए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।