डीएम जे.रीभा का तबादला, अमित को मिली जिम्मेदारी
Banda News - बांदा के जिलाधिकारी जे.रीभी का तबादला कर दिया गया है। उन्होंने एक वर्ष तीन माह तक जिले में कार्य किया और नारी सशक्तिकरण तथा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। नए डीएम अमित कुमार आसेरी होंगे, जो भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी हैं और आईआईटी कानपुर से स्नातक हैं।

बांदा। शासन ने जिलाधिकारी जे.रीभी का तबादला कर दिया है। करीब एक वर्ष तीन माह तक उन्होंने जनपद में ईमानदारी व लगन के साथ काम किया। उन्होंने नारी सशक्तिकरण को लेकर बेहतर कार्य किया। अवैध खनन में भी उन्होंने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। उन्होंने 17 जनवरी 2025 को यहां बतौर डीएम ज्वाइन किया था। शासन ने लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव अमित कुमार आसेरी को बांदा का नया डीएम बनाया है। अमित भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी हैं। उत्तर प्रदेश कैडर में कार्यरत हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से मटेरियल साइंस में बी. टेक की डिग्री प्राप्त की है।
वर्तमान में वे लखनऊ स्थित लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव थे। उन्होंने तीन अगस्त 2024 को पद भार ग्रहण किया था।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


