ससुराल में युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी

Mar 08, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बांदा
share

Banda News - बांदा। संवाददाता बबेरू में ससुराल में रह रहे युवक ने कमरे के अंदर छप्पर

ससुराल में युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी

बांदा। संवाददाता बबेरू में ससुराल में रह रहे युवक ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव निवासी 28वर्षीय राजबहादुर पुत्र सीताराम निषाद डेढ़ साल से अपनी पत्नी के साथ ससुराल कबीरपुर में रहता था। शनिवार की दोपहर ससुराल के लोग खेत चले गए। तभी सूना मौका देख राजबहादुर ने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। काफी देर बाद जव वह कमरे से बाहर नही निकला तो मौके पर पहुंची पत्नी ने शव फंदे पर लटका देखा तो चीख पड़ी।

शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के ससुरालीजनों का कहना था कि वह मजदूरी करता था। थानाध्यक्ष मिथलेश सिंह का कहना है कि मृतक नशे का आदी था। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।