Banda News: पत्नी से विवाद पर युवक ने फांसी लगा जान दी
Banda News: पैलानी में परदेश से लौटे युवक दीपक निषाद की पत्नी के साथ विवाद के बाद आत्महत्या का मामला सामने आया है। नाराज होकर दीपक ने साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Banda News: पैलानी। परदेश से कमा कर घर लौटे युवक का पत्नी से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने कमरे के अंदर साड़ी से खूटी पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के भेज दिया। थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा मोती लाल ने बताया कि उसका 28वर्षीय नाती दीपक निषाद पुत्र रामरूप निषाद ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद करके खूटी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो पत्नी पूनम ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। उसने दरवाजे से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक खिड़की तोड़ कर लोग कमरे के अंदर पहुंचे और फंदा काट कर उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के नाना मोती लाल ने बताया कि वह अपने पिता की इकलौती संतान था। वह भोपल में रह कर मजदूरी करता था। उसका पिता गोवा में रह कर मजदूरी करता है। दीपक शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे भोपाल से गांव आया था। उसकी मां सुनीता देवी अपने 5वर्षीय पैात्र कृष्णा का इलाज करवाने बांदा आ गई थी। पति पत्नी घर पर अकेले थे। किसी बात को लेकर दोनो में विवाद हो गया। नाराज होकर दीपक ने पत्नी की पिटाई कर दिया। गुस्से में वह कमरे के अंदर घुस गया। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया。
पैलानी क्षेत्र के पैलानी डेरा गांव का मामला
- शुक्रवार की सुबह परदेश से लौटा था युवक


