Tragic Suicide of 12th Grade Student in Banda Investigation Underway 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, Banda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBanda NewsTragic Suicide of 12th Grade Student in Banda Investigation Underway

12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Banda News - बांदा में 12वीं की छात्रा रेनू ने मवेशीबाड़े में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पिता के घर लौटने पर बेटी को लटका हुआ पाया। पुलिस ने जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना का कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, बांदाFri, 25 July 2025 11:59 PM
share Share
Follow Us on
12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

बांदा। संवाददाता 12वीं की छात्रा ने मवेशीबाड़े में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मटौंध थानाक्षेत्र के खैराडा गांव निवासी 18 वर्षीय रेनू पुत्री लालवा विश्वकर्मा कक्षा 12 की छात्रा था। गुरुवार दोपहर मवेशीबाड़ा में साड़ी से फांसी लगा ली। शाम को खेत से घर लौटे पिता ने बेटी को आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर कमरे में गया। बेटी नहीं मिली तो मवेशीबाड़े की तरफ गुहार लगाते हुए गया। वहां बेटी को फंदे से लटका देख चीख पड़ा। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए।

कुछ ही देर में जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए और पूछताछ की। इसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के चचेरे भाई अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि रेनू का पिता तालाब पर मिट्टी खुदाई के लिए गया था। मां सुरजी मवेशी लेकर के चली गई थी। इसी बीच रेनू ने यह घटना अंजाम दी है। घटना का कारण अज्ञात है। मृतका के बड़े भाई अर्जुन ने बताया कि घर में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। न ही कोई विवाद हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।