Banda News: नशे में पिता से झगड़कर युवक ने फांसी लगा की खुदकुशी
Banda News: बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पिता से शराब के नशे में झगड़ने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान रमेश वर्मा के रूप में हुई, जो मजदूरी करता था और शादीशुदा नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Banda News: बांदा। तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने पिता से झगड़कर शराब के नशे में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदाघाट नन्ना का डेरा खैरीहार निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि उसका 38 वर्षीय पुत्र रमेश वर्मा ने रविवार की रात नशे में घर आया। पिता ने नशा करने से मना किया तो वह उनसे झगड़ गया। बाद में वह अपने कमरे में चला गया। देर रात घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ की डाल में कमरे की छत से चढ़कर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगा जान दे दी।
पिता ने देखा तो जानकारी हो सकी। पूर्व प्रधान विवेक सिंह ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। मजदूरी करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि नशे में परिजन से झगड़ा कर फंदा लगाकर जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।


